Bareilly News: राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कैट के बरेली जिला अध्यक्ष बने सुनील खत्री
बरेली रूबरू बरेली। मथुरा में आयोजित कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में बरेली के युवा व्यापारी नेता सुनील खत्री को कैट का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग द्वारा की गई, जिन्होंने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
यह बैठक देर रात मथुरा के एक होटल में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि कैट की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी और पिछले 36 वर्षों से संगठन देशभर के व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2026 से FSSAI लाइसेंस और पंजीकरण को आजीवन मान्यता दिलाने में संगठन की अहम भूमिका रही है।
इस अवसर पर कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने भी नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील खत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक में प्रदेश के 12 मंडलों से आए पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापारी महोत्सव 2026 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील खत्री ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें मिली जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।
बैठक में शामली, कानपुर, मथुरा, बरेली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, एसपी वर्मा, तिलक राज अरोड़ा, अनिल कंसल, महेंद्र राजपूत, गंगा रस्तोगी, निधि अग्रवाल, श्याम कटिहार, विजय कटियार, धीरेंद्र सिंह, कुशलपाल शर्मा, के.एल. बंसल, अशोक खंडेलवाल, डॉ. शंकर लाल गौतम, प्रवीण कुमार, धीरज सक्सेना और मनोज देवल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
0 Response to "Bareilly News: राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कैट के बरेली जिला अध्यक्ष बने सुनील खत्री"
एक टिप्पणी भेजें