Bareilly News: “अब शादी में नहीं होगी गैस की किल्लत: बरेली DM ने शुरू की खास सुविधा”
बरेली रूबरू बरेली। जनता दर्शन के समय जिलाधिकारी अविनाश सिंह से दो लोगो ने प्रार्थना पत्र व शादी का कार्ड लेकर गैस सिलेण्डर की मांग को लेकर उपस्थित हुए।
कार्यालय कक्ष में ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्काल उन्हें ऑयल कम्पनी के सहयोग से विवाह आदि प्रयोजनों के लिए कार्मशियल गैस सिलेण्डर की वैकल्पिक व्यवस्था में से मौके पर ही 08 कमर्शियल गैस सिलेण्डर स्वंय उपलब्ध कराये गये।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जनपद में होने वाले विवाह आयोजनों को वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार प्रशासन की और से कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जा रहे है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि अब तक जिला पूर्ति कार्यालय में विवाह आदि से सम्बन्धित 225 आवेदकों को 725 कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर उपलब्ध भी कराये जा चुके है।
इस क्रम में आम जनमानस को अवगत कराना है कि जनपद में 05 किलो ग्राम का छोटू (एफ टी एल) गैस सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में उपल्बध है, उपरोक्त छोटू सिलेण्डर 05 किलोग्राम की मात्रा में गैस एजेन्सी पर उपब्लब्ध कराया जाता है
जिसमें कनेक्शन के समय प्रथम बार सिक्योरिटी मूल्य 1509/- रूपया जमा करना होता है जिसमें 05 किलोग्राम भरा गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। पुनः गैस रिफिल के समय उक्त 05 किलोग्राम भरे गैस सिलेण्डर का मूल्य 565/- रूपया है। 05 किलोग्राम छोटू सिलेण्डर जनपद में 91 गैस एजेन्सी पर उपलब्ध है।
जनपद में एलपीजी गैस सिलेण्डर के बैकलॉग को शीघ्र पूर्ण किया जायेगा जिससे गैस बुकिंग के बाद डीएसी प्राप्त होने पश्चात त्वरित गैस उपभोक्ता के घर तक डिलीवर की जा सकें।
इसके अतिरिक्त जनपद में पीएनजी कनेक्शन कराने हेतु सीधे सीयूजीएल के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। सीयूजीएल के अधिकारी द्वारा अवगत कराया है कि नये कनेक्शन निर्गत किये जाने हेतु शहर में कैम्प लगाये जायेगें, वर्तमान में नये पी एन जी कनेक्शन का मूल्य 5 हजार रूपये है तथा प्रथम बिल पर 500 की अतिरिक्त छूट भी सी यू जी एल द्वारा दी जा रही है। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: “अब शादी में नहीं होगी गैस की किल्लत: बरेली DM ने शुरू की खास सुविधा”"
एक टिप्पणी भेजें