Bareilly News: बीजेपी स्थापना दिवस पर कार्यालय को सजाकर बनाई रंगोली
बरेली रूबरू बरेली। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय के भवन को फूल मालाओं से सजाकर सुंदर रंगोली बनाई गई। ध्वजारोहण भी किया गया।
बीजेपी पार्टी कार्यालय पर बीजेपी स्थापना दिवस के अवसर पर बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा हम सभी मिलकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और वहोरनलाल मौर्य ने स्थापना दिवस की सभी को बधाई दी । महापौर डॉ उमेश गौतम ने स्थापना दिवस पर कहा हम सभी को भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है।
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी विधायकगण मीरगंज डॉ डी सी वर्मा, नवाबगंज डॉ एम पी आर्य, बिथरी राघवेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, पूरन लाल लोधी, डॉ विमल भारद्वाज, पंडित राम गोपाल मिश्रा, बंटी ठाकुर, अंकित महेश्वरी एवं समस्त पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: बीजेपी स्थापना दिवस पर कार्यालय को सजाकर बनाई रंगोली"
एक टिप्पणी भेजें