-->
Barellly news: बरेली की बेटियों का परचम: सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राएं यूपी बोर्ड इंटर की प्रदेश टॉप सूची में शामिल”

Barellly news: बरेली की बेटियों का परचम: सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राएं यूपी बोर्ड इंटर की प्रदेश टॉप सूची में शामिल”


बरेली रूबरू बरेली। आंवला तहसील के सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम उत्तर प्रदेश में रोशन किया है। 


इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। नंदिनी गुप्ता ने इंटर परीक्षा में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि सुरभि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 

खुशी मौर्या ने 9वां, सिमरन मौर्या ने 10वां और चमन जहां ने 14वां स्थान प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया। इस बार का यू पी बोर्ड की इंटर परीक्षा परिणाम न सिर्फ आंवला तहसील के सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।

नंदिनी गप्ता
यू पी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में भी इस सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । 

सुरभि यादव

सर्वोदय कॉलेज की हाईस्कूल की छात्र रश्मि ने उत्तर प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया जबकि रजनी सिंह और शिवानी ने 47- 48वीं रैंक हासिल की। वहीं गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता ने 84- 88वीं रैंक प्राप्त कर सर्वोदय कॉलेज का नाम ऊंचा किया।


इंटरमीडिएट परीक्षा में भी सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। 


सर्वोदय कॉलेज की इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं का प्रदेश स्तर पर टॉप रैंक हासिल करना अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है । 


सर्वोदय कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। 

छात्राओं के अभिभावकों में भी हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


 सर्वोदय कॉलेज की छात्राओं की सफलता से उम्मीद जगी कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें तो वह काफी आगे बढ़ सकती है। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Barellly news: बरेली की बेटियों का परचम: सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राएं यूपी बोर्ड इंटर की प्रदेश टॉप सूची में शामिल”"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article