Bareilly news: छोटे समाचार पत्रों की लड़ाई वाले जुझारू पत्रकार हैं अशोक कुमार नवरत्न
बरेली रूबरू बरेली : छोटे समाचार पत्र के हितों की लड़ाई लड़ने वाले अलीगढ़ निवासी अशोक कुमार नवरत्न काफी जुझारू पत्रकार रहे हैं। पत्रकारों के साथ ही छोटे समाचार पत्रों के लिए वह सड़क से लेकर कानूनी लड़ाई भी लड़ते हैं।
अलीगढ़ निवासी अशोक नवरत्न वर्ष 2018 से 2021 तक भारतीय प्रेस परिषद का सदस्य रहे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति, उत्तर प्रदेश सरकार में सदस्य हैं।
वह अखिल भारतीय स्मॉल एवं मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन, दिल्ली के महा सचिव भी हैं। इसके अलावा अशोक कुमार नवरत्न अखिल भारतीय समाचार पत्र संपादक सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति के भी सदस्य हैं।
भारतीय भाषाई समाचार पत्र संघ के भी राष्ट्रीय महासचिव भी थे।
वह हिंदी समाचार पत्र सम्मेलन में भी सदस्य रहे।
आजकल लखनऊ में रह रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न का जन्म 14 नवंबर 1961 को जमींदार परिवार के कीर्तिशेष मुकट बिहारी लाल नवरत्न के यहां हुआ था। पत्नी श्रीमती पुष्पलता वार्ष्णेय का फरवरी 2021 में निधन हो गया था । उनके 3 पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनमें एक पुत्र का वर्ष 2014 में लंबी बीमारी के बाद 21 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया था।
अशोक कुमार नवरत्न की हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1977 में हिंदी साप्ताहिक राजपथ से शुरू हुई ।
उर्दू साप्ताहिक मशाल- ए- आजादी, अलीगढ़ के बाद आगरा से प्रकाशित हिंदी दैनिक, विकासशील भारत, सैनिक, उजाला में भी अशोक नवरत्न ने पत्रकारिता की । भेदी नजर (हिंदी दैनिक) नई दिल्ली और फरीदाबाद में भी काम किया ।
जब वर्ष 1986 से हिंदी दैनिक राजपथ का अलीगढ़ से प्रकाशन शुरू हुआ तो वह प्रबंध संपादक के रूप में शामिल हुए। अपने पैतृक अखबारों में प्रारंभ से लेकर अब तक जुड़े हुए हैं।
उनके परिवार के दैनिक राजपथ के वर्तमान में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, लखनऊ संस्करण निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं । उर्दू दैनिक मशाल- ए- आजादी अलीगढ़ और रोजनामा सफीर-ए-नव प्रयागराज से प्रकाशित हो रहे हैं ।
हिंदी मासिक वार्ष्णेय टाईम्स अलीगढ़ और हिंदी मासिक ग्रामीण विचार लखनऊ से भी उनका छोटा पुत्र और पुत्रवधू प्रकाशित कर रहे है ।
बड़ा पुत्र बदलाव की पुकार हिंदी दैनिक लखनऊ का प्रकाशन कर रहा है । वेब ऑफसेट के प्रिंटिंग प्रेस भी उनके प्रकाशन समूह के पास हैं । अलीगढ़ में दैनिक राजपथ समूह को उनके छोटे भाई की पत्नी शालिनी गुप्ता देख रही हैं।
वहीं अब दैनिक राजपथ अलीगढ़ की प्रकाशक, मुद्रक, संपादक भी हैं। *निर्भय सक्सेना* यू पी शासन से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार
0 Response to "Bareilly news: छोटे समाचार पत्रों की लड़ाई वाले जुझारू पत्रकार हैं अशोक कुमार नवरत्न"
एक टिप्पणी भेजें