विश्व विख्यात उर्स-ए-रज़वी 07,08 व 09 अगस्त को मनाया जायेगा।
बरेली रूबरू बरेली। ,आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान फाज़िले बरेलवी का विश्व विख्यात 108 वा तीन रोज़ा उर्स-ए-रज़वी इस साल 07,08 व 09 अगस्त(जुमा,हफ्ता व इतबार) को बरेली में मनाया जायेगा। इसका विधिवत ऐलान आज संयुक्त रूप से दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां),काज़ी ए हिंदुस्तान व दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती असजद रज़ा कादरी(असजद मियां) व सज्जादानशीन बदरूशशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने किया।
उर्स-ए-रज़वी बरेली समेत दुनिया भर में चंद्र दर्शन के अनुसार 23,24,25 सफर को मनाया जाता है। इस साल वक्त और हालात के मद्देनजर उर्स ए रजवी 07,08,09 अगस्त 2026 मनाया जाएगा।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स-ए-रज़वी में शिरकत के लिए दुनिया भर से अकीदतमंद बरेली पहुंचते है। देश विदेश के अकीदतमंद वीजा व टिकट के लिए महीनों पहले तैयारियां शुरू कर देते है। सभी को फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से तिथियों की सूचना दी जा रही है।
कई देशों के अलावा देश भर के मुरीदीन दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां, क़ाज़ी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के सम्पर्क में है। दरगाह की ओर से जायरीन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उर्स-ए-रज़वी की काफी पहले से तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू की जा चुकी है। गौरतलब है कि इस उर्स में शिरकत करने लाखों की संख्या में अकीदतमंद बरेली पहुंचते है।
इस साल भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के बरेली पहुंचने की सूचना दरगाह की जिम्मेदार शख्सियतो को मिल रही है।
0 Response to "विश्व विख्यात उर्स-ए-रज़वी 07,08 व 09 अगस्त को मनाया जायेगा।"
एक टिप्पणी भेजें