Bareilly news मुहर्रम पर हज्जन राबिया अख्तर ने लगाई सबील, अकीदतमंदों को पिलाया शर्बत
बरेली रूबरू बरेली: मुहर्रम के मौके पर कैंट 125 विधानसभा से प्रत्याशी हज्जन राबिया अख्तर ने इमाम-ए-हुसैन की याद में सबील लगाकर शर्बत बांटा। तेज धूप और गर्मी में अकीदतमंदों और राहगीरों को शर्बत से बड़ी राहत मिली।
हज्जन राबिया अख्तर खुद अपने हाथों से लोगों को शर्बत पिलाती नजर आईं। उन्होंने कहा, "कर्बला में इमाम हुसैन और उनके साथियों ने भूखे-प्यासे रहकर हक और इंसानियत के लिए कुर्बानी दी थी। उनकी याद में प्यासों को पानी पिलाना सबसे बड़ा सवाब है।"
सबील पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों ने राबिया अख्तर के इस कदम की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
0 Response to "Bareilly news मुहर्रम पर हज्जन राबिया अख्तर ने लगाई सबील, अकीदतमंदों को पिलाया शर्बत"
एक टिप्पणी भेजें