योग में छिपी है सुख की करिश्माई कुंजी - डाॅ सुरेश
बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त, बरेली के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग जागरूकता रैली निकाली गई । काम्पीटेंट पब्लिक स्कूल कैम्पस में योग आसान एवं प्राणायाम भी कराया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन साहित्य परिषद बरेली के जनपदीय अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य काम्पीटेंट पब्लिक स्कूल डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने की।
स्कूल से कैम्फर स्टेट कालोनी सी वी गंज में रैली निकालकर बहां के निवासियों को योग जागरूकता का संदेश दिया गया । रैली के दौरान- 'करो योग, रहो निरोग ', ' योग करें सब योग करे, तन - मन अपना स्वस्थ रखें', ' सुखी जीवन का आधार, योग और सात्विक आहार, भारत माता की जय, और वन्देमातरम के गगनभेदी नारे गूंजते रहे । यह रैली कालोनी में चर्चा का विषय रही।
रैली के समापन पर हुई गोष्ठी में प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि सुख की करिश्माई कुंजी योग में छिपी है । उन्होने कहा आधुनिक जीवन जहां सुख - सुविधाओं की सौगात लेकर आया है बहीं बह तनाव रूपी बबूल भी लाया है ।
आज हर आदमी तनाव में है । यह तनाव या स्ट्रेस ही हमारी सभी समस्याओं और वीमारियों की जड़ है । प्रतिदिन योग करने से हमारे मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं और तनाव या स्ट्रेस हमारे मन से कोसों दूर रहता है ।
जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कहा कि योग हमारी जीवन शैली है ।भारतीय संस्कृति में आदिकाल से ही योग एवं प्राणायाम करने की परम्परा रही है । यह प्रसन्नता का विषय है कि आज पूरे विश्व के लोग योग और प्राणायाम में गहरी रुचि ले रहे हैं।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य नूतन सिंह, पूर्णेदु त्रिपाठी, पंकज यादव, विनीता यादव, नेहा अंसारी, संतोष शर्मा, रति मिश्रा, नीतू भारती, कौशल पाण्डेय, वेद प्रकाश, सचिन शर्मा, आलिया, हिवा, इशिका, रहवर अंसारी, वंश, आदित्य, कुशाग्र, प्रभास हर्ष, प्रियांशु सहित बड़ी संख्या में छात्र/ छात्राएं मौजूद रहे । अंत में गंगाराम पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना
0 Response to "योग में छिपी है सुख की करिश्माई कुंजी - डाॅ सुरेश"
एक टिप्पणी भेजें