-->
Bareilly News: सिर्फ ₹20 में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, बरेली में शुरू हुआ स्वास्थ्य महाशिविर

Bareilly News: सिर्फ ₹20 में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, बरेली में शुरू हुआ स्वास्थ्य महाशिविर

बरेली रूबरू बरेली। जैन समाज की संस्था श्री महावीर निर्वाण समिति द्वारा बरेली में पहली बार स्थायी रूप से आयोजित किए जाने वाले "भगवान पार्श्वनाथ स्वास्थ्य महा शिविर" को लेकर रविवार को जैन मंदिर, रामपुर गार्डन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्वास्थ्य महाशिविर प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।


समिति के मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने बताया कि महाशिविर जैन मंदिर, रामपुर गार्डन स्थित वातानुकूलित धर्मशाला में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के जीव कल्याण के सिद्धांतों को समाज में व्यवहारिक रूप देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।



महा शिविर के संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन ने बताया कि शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों के हृदय रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग, न्यूरो, कैंसर, मधुमेह, चेस्ट, त्वचा, नेत्र, ईएनटी, दंत एवं बाल रोग सहित विभिन्न क्षेत्रों के 25 से अधिक वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक, सर्जन एवं फिजिशियन अपनी सेवाएं देंगे। 

उन्होंने बताया कि मरीजों के फॉलो-अप के लिए सप्ताह में तीन दिन शाम 6 से 7 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक जैन मंदिर में उपलब्ध रहेंगे।


समिति के सहयोगी व्यवसायी मनीष जैन ने बताया कि कुछ आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। 

वहीं पेटेंट दवाओं पर 25 प्रतिशत तथा जेनेरिक दवाओं पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही शहर के प्रमुख पैथोलॉजी एवं जांच केंद्रों पर जांच शुल्क में 50 प्रतिशत तक की रियायत दिलाई जाएगी।


डॉ. पी.के. जैन ने बताया कि शिविर से जुड़े मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निजी मेडिकल कॉलेज में फेको विधि से पूरी तरह निःशुल्क कराए जाएंगे। इसमें लेंस, चश्मा, भर्ती, भोजन एवं परिवहन की सुविधा भी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक औषधालय पूर्व की भांति प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संचालित रहेगा।


समिति के अनुसार महाशिविर का पंजीकरण शुल्क मात्र 20 रुपये रखा गया है। इसके अंतर्गत वजन, रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर, शुगर, ईसीजी, बीएमडी तथा पीएफटी जैसी जांचें निःशुल्क कराई जाएंगी। इन जांचों में सहयोग Medanta द्वारा प्रदान किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति ने आमजन से अपील की कि वे इस स्वास्थ्य महाशिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि बरेली एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीज नियमित रूप से इसका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों में सुनील जैन, धनंजय जैन, अतुल जैन एवं नीति जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 Response to "Bareilly News: सिर्फ ₹20 में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, बरेली में शुरू हुआ स्वास्थ्य महाशिविर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article