राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
बरेली रूबरू बरेली। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, प्रमाण पत्र, मेडल एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री शिवानन्द जी महाराज ने की।
विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, परशुराम युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्रा, डॉ. दीपशिखा जोशी, सिविल डिफेंस बरेली के चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ, बनवारी पाठक, नीलिमा पाठक तथा बार एसोसिएशन बरेली के सचिव दीपक पाण्डेय शामिल रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए परिश्रम सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने छात्रों से समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि देश सेवा सर्वोपरि है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में महामंडलेश्वर श्री शिवानन्द जी महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छे संस्कारों को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्म ही पूजा है और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पाण्डेय ने छात्रों को एक लक्ष्य निर्धारित कर उस पर पूरी एकाग्रता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं पवन मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी योग्यता, परिश्रम और कर्मठता पर विश्वास रखना चाहिए। रंजीत वशिष्ठ ने कहा कि कठिन परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता और युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
दीपक पाण्डेय एवं डॉ. दीपशिखा जोशी ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा पाठक ने संगठन द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला सेवक शिवलेश चन्द्र पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महामंत्री नितिन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा ‘सोनू’ का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर प्रतेश पाण्डेय, दीपक गौतम, शिवकुमार शर्मा, हरीश मिश्रा, जूही शर्मा, मधु शर्मा, अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, मोहित पाण्डेय, डॉ. बृजेश पाठक, सुशील शर्मा सहित अनेक सेवकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं हरिओम गौतम, वीरेन्द्र मिश्रा, अनिल शर्मा, शान्तनु मिश्रा, नीलकमल पाठक, डॉ. श्वेतकेतु शर्मा, डॉ. रीता शर्मा एवं तुलसीराम शर्मा सहित अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
0 Response to "राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित"
एक टिप्पणी भेजें