-->
कैंट विधानसभा सीट से मुख्तार अहमद को बनाया गया ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस का प्रत्याशी

कैंट विधानसभा सीट से मुख्तार अहमद को बनाया गया ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस का प्रत्याशी



रहबर अंसारी 
बरेली रूबरू बरेली, 8 जून। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 125-कैंट विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद को कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया।



पार्टी नेतृत्व के अनुसार, पहले 124-शहर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की योजना थी, लेकिन रणनीतिक बदलाव के तहत अब 125-कैंट विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने कहा कि मुख्तार अहमद लंबे समय से संगठन और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।


प्रत्याशी घोषित किए जाने पर मुख्तार अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


उम्मीदवारी की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्तार अहमद को बधाई देते हुए उनके चुनावी अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

0 Response to "कैंट विधानसभा सीट से मुख्तार अहमद को बनाया गया ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस का प्रत्याशी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article