रोटरी साउथ ने ज्येष्ठ मास पर “बड़ा मंगल पर की भंडारा सेवा
बरेली रूबरू बरेली। ज्येष्ठ मास के छठवें मंगलवार पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस पर भंडारा सेवा की गई।
भंडारा सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बरेली कैंट संजीव अग्रवाल द्वारा रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल ने स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई तथा क्लब द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की।
भंडारे में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए पूड़ी, कचौड़ी, सब्ज़ी एवं हलवा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सशक्त बनाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता एवं सद्भाव का संदेश पहुँचाना था।
इस आयोजन में संजीव खण्डेलवाल अध्यक्ष, संजय गर्ग, सुजीत जयसवाल, राजीव अग्रवाल बुबना, संदीप मेहरा, चंद्र प्रकाश, ध्रुव तिलक, विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अजय जसोरिया, राजीव अग्रवाल सराफ, अनूप अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, योगेन्द्र गोयल, राजेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, पवन जायसवाल, मुकेश खंडेलवाल, मनोज सेठी, हिमांशु कौशिक, शरद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, संगीता खंडेलवाल, निधि गर्ग, रचना जसोरिया, शेफाली कौशिक, जूही अग्रवाल, मिली अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा । निर्भय सक्सेना
0 Response to "रोटरी साउथ ने ज्येष्ठ मास पर “बड़ा मंगल पर की भंडारा सेवा"
एक टिप्पणी भेजें