-->
आई. आई. ए. राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने एम एस एम ई को बेहतर कहा

आई. आई. ए. राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने एम एस एम ई को बेहतर कहा


बरेली रूबरू बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई. आई. ए.) बरेली चैप्टर ने संगठन के पुनः नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल को सम्मानित कर इसे संस्था की बड़ी उपलब्धि बताकर इसे औद्योगिक योगदान और निरंतर सक्रियता का परिणाम बताया गया। युवा उद्यमियों के लिए एम एस एम ई को बेहतर बताया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नगर आयुक्त (बरेली) संजीव कुमार मौर्य ने नगर विकास और औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर अपने विचार रखे। नगर आयुक्त मौर्य ने कहा उद्यमी बरेली में कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट, एस टी पी पेयजल शुद्धिकरण जैसे प्रोजेक्ट पर आगे आएं। बरेली विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने औद्योगिक टाउनशिप के लिए प्राधिकरण भूमि क्रय कर रहा है। 

ताकि सभी को औद्योगिक प्लॉट मिल सके। यूपीसीडा के मंसूर कटियार ने यूपीसीडा से संबंधित विकास योजनाओं को साझा किया। 

उन्होंने कहा कि आप यूपीसीडा के प्लाट पर उद्यम लगाएं। सारी शासकीय एनओसी की कागजी कार्रवाई यूपीसीडा पूरी करेगा। 


पीलीभीत में बड़ी औद्योगिक आस्थान बन गया है । जहां विदेशी कंपनियां भी उद्यम लगा रही हैं । अभी भी वहां प्लाट शेष बचे हैं । 

 प्रसिद्ध उद्यमी एवं कृषि कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि हमने जब उद्योग लगाया तब समस्याएं बहुत थी। अब युवा उद्योग लगाएं तो प्रदेश में काफी अच्छा माहौल के साथ ही सरकार भी काफी सुविधाएं दे रही है। 


 आई आई ए के पुनः निर्वाचित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाना और उन्हें एक बेहतर औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा ताकि हर जिले के उद्यमियों की आवाज शासन- प्रशासन तक मजबूती से पहुंचे। 

उन्होंने उद्यमियों से एकजुट होकर नए उद्योग लगाने और रोजगार सृजन करने का आह्वान किया।चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह बरेली चैप्टर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि इसी चैप्टर से दिनेश गोयल को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। 


चेयरमैन मयूर धीरवानी ने बुनियादी सुविधाओं, बिजली, पानी, भूमि आवंटन और एम एस एम ई विकास पर चर्चा की।


समारोह के दौरान संगठन की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
चैप्टर सचिव रजत मेहरोत्रा ने संस्था के सालभर के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।


 चैप्टर कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सदस्यता वृद्धि और बैलेंस शीट साझा करते हुए वित्तीय पारदर्शिता की बात कही।


 आई वाई सी कैप्टन धनंजय विक्रम सिंह ने युवा उद्यमियों के लिए चल रही गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी। 


कार्यक्रम में प्रशासन और औद्योगिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने का भरोसा दिया ताकि किसी भी उद्यमी को अनावश्यक परेशानी न हो।

कार्यक्रम के अंत में आई. आई. ए. बरेली के पूर्व चैप्टर चेयरमैन स्वर्गीय सुरेश सुन्दरानी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


समारोह के अंत में पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दिनेश गोयल को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सह सचिव ध्रुव खनिजो द्वारा सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से सीईसी सदस्य विमल रिवाड़ी, राष्ट्रीय सचिव तनुज भसीन, मंडलीय सचिव मनोज पंजाबी, मनोहर लाल धीरवानी, एस. के. सिंह, सतीश अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, विकास गर्ग, दिलीप खंडेलवाल, आदित्य मूर्ति, संदीप अग्रवाल, मनीष जैन, नितिन खंडेलवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, समर्थ अग्रवाल, विनय कमल, विक्रांत सिंघल, जय, जयदीप लुनियाल आदि उद्यमियों ने सहभागिता की। निर्भय सक्सेना 

0 Response to "आई. आई. ए. राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने एम एस एम ई को बेहतर कहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article