-->
सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में बरेली प्रदेश में प्रथम स्थान पर

सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में बरेली प्रदेश में प्रथम स्थान पर


बरेली रूबरू बरेली। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह मई 2026 की जारी रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में तीसरा स्थान, राजस्व कार्यक्रमों में भी तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश में विकास कार्य का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सीएम डैशबोर्ड पर इन्टीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह निर्गत की जाती है।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं निरन्तर गहन समीक्षा में दिये गये निर्देशों के परिणामस्वरूप जनपद के कार्य प्रदर्शन में उत्तोरत्तर वृद्धि हो रही है।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह की लगन, मेहनत एवं उनके कुशल मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये परिश्रम के परिणामस्वरूप जनपद माह मई की ओवरऑल रैकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।


 जिलाधिकारी द्वारा इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरन्तर गति बनाये रखने के निर्देश दिये गये। निर्भय सक्सेना

0 Response to "सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में बरेली प्रदेश में प्रथम स्थान पर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article