-->
विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल डिफेंस ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल डिफेंस ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान।

बरेली रूबरू बरेली। सिविल डिफेंस अलखनाथ डिवीजन वार्डन पोस्ट त्रिबटीनाथ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में प्रशिक्षण सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने स्थानीय नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के उपाय बताए। 

डिविजनल वार्डन अंजय कुमार अग्रवाल ने आग के सिद्धांत, उसके कारणों तथा विभिन्न तरीकों से आग बुझाने की जानकारी दी।

इसके बाद सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने के उपायों का प्रदर्शन किया। 


उन्होंने उपस्थित लोगों को सिलेंडर में लगी आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक गुर सिखाए तथा विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी कराया।


विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया, आईसीओ नीतू द्विवेदी, कार्यालय सहायक प्रेम पाल, पोस्ट वार्डन आशीष प्रधान, अनुकाम शर्मा, आर. प्रवेंद्र कुमार, डिप्टी पोस्ट वार्डन वीनू गोस्वामी, समी अहमद, मो. आरिफ, सेक्टर वार्डन शंकर लाल, सुधांशु उपाध्याय, सुचित्रा देव, उमंग सरपाल सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल डिफेंस ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article