विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, सुंदरकांड पाठ कर मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन।
बरेली रूबरू बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस के अवसर पर हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ बरेली द्वारा वृक्षारोपण एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत सुबह सनसिटी विस्तार कॉलोनी में संगठन पदाधिकारियों, सनसिटी विस्तार जनकल्याण समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया।
इस दौरान कॉलोनी के मुख्य द्वार, डिवाइडरों और क्यारियों में गुलमोहर, पीपल, अमलतास, करंज, अमरूद तथा नींबू सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
इसके बाद मानस सेवा समिति के संस्थापक Dr. Brijesh Yadav के अस्पताल स्थित हनुमत धाम के तुलसी सत्संग भवन में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और समाज कल्याण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन सक्सेना, मंडल प्रभारी डॉ. बृजेश यादव, मंडल अध्यक्ष सीए अशोक शुक्ला, जिला प्रभारी मुकेश चौबे, जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला मंत्री जे.एस. गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अतुल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अमित शाही सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, सुंदरकांड पाठ कर मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन।"
एक टिप्पणी भेजें