मानव सेवा क्लब के 21वें स्थापना दिवस पर लिया सेवा का संकल्पशिक्षिका अरुणा सिन्हा को मिला प्रथम मधुरिमा स्मृति सम्मान
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब का 21 वां स्थापना दिवस और शपथ-ग्रहण समारोह में नई टीम को जरूरतमंद लोगों की सेवा निष्ठा से करने की शपथ प्रो. वसीम बरेलवी ने दिलाई। रोटरी भवन में हुए कार्यक्रम में क्लब द्वारा पूरे वर्ष में किये गए सेवा कार्य की रिपोर्ट की वार्षिक पत्रिका मानव दर्पण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
वार्षिक समारोह में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव मुकेश ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पढ़ी। वर्ष में शत- प्रतिशत उपस्थिति रहने पर जितेंद्र सक्सेना को पंचुलटी एवार्ड तथा सबसे ज्यादा सेवा कार्य में सहयोग करने पर सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती अरुणा सिन्हा को स्वर्गीय मधुरिमा सक्सेना प्रथम स्मृति सम्मान प्रो वसीम बरेलवी, बरेली विकास मंच के अध्यक्ष अजय अग्रवाल सर्राफ, आई एम ए ब्लड बैंक डायरेक्टर डॉ अंजू उप्पल की उपस्थिति में दिया गया।
साल में सर्वाधिक 108 सेवा कार्य करने पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को "उत्तर प्रदेश आइकॉन एवार्ड" से मुख्य अतिथि प्रो. वसीम बरेलवी अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, सी ए राजेन विद्यार्थी, डा. विनोद पागरानी और आयुष गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समाजसेवी अजय अग्रवाल और आई. एम. ए. ब्लड बैंक की डायरेक्टर डा. अंजू उप्पल को भी उनकी अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
वार्षिक समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित अतिथियों द्वारा किया गया। माँ शारदे की वंदना मधु वर्मा, वन्देमातरम शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना ने किया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने किया। सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष ए. पी. गुप्ता ने की।
इन्द्र देव त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, डा. अतुल कुमार वर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, सुनील शर्मा, डी डी शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, मंजू लता, सरोज शर्मा, बेबी शर्मा, विजय शर्मा, अजय सक्सेना, श्रीमती पूनम सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "मानव सेवा क्लब के 21वें स्थापना दिवस पर लिया सेवा का संकल्पशिक्षिका अरुणा सिन्हा को मिला प्रथम मधुरिमा स्मृति सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें