-->
हज्जन राबिया अख्तर AIMIM में शामिल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतपार्टी को मिलेगी मजबूती, पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव

हज्जन राबिया अख्तर AIMIM में शामिल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतपार्टी को मिलेगी मजबूती, पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव

बरेली रूबरू बरेली। 2027 विधानसभा चुनाव की चर्चित चेहरा हज्जन राबिया अख्तर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन `AIMIM` में शामिल हो गई हैं। पार्टी में शामिल होते ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।  

AIM के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मो असलम ने राबिया अख्तर को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें गले में माला पहनाकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया और ‘AIMIM जिंदाबाद’ के नारे गूंजे।  

पार्टी नेताओं ने कहा कि राबिया अख्तर के शामिल होने से विधानसभा में पार्टी को मजबूती मिलेगी। राबिया अख्तर पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।  

इस मौके पर राबिया अख्तर ने कहा कि वह AIMIM के सिद्धांतों और मकसद के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनता की आवाज को मजबूत करेंगी। उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं होंगी।  

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मो असलम , जिला सगंठन मंत्री गुल मोहम्मद मदार, जिला महासचिव इलियास कुरैशी, जिला प्रवक्ता अनवर चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी नासिर अंसारी, भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष नसीम खान, साजिद हुसैन, वरिष्ठ नेता मिर्जा तालिब बेग, वार्ड अध्यक्ष अकरम , साबेज अंसारी, वसीम अंसारी,अफसर खां चौधरी, बड़ी संख्या में AIMIM के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Response to "हज्जन राबिया अख्तर AIMIM में शामिल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतपार्टी को मिलेगी मजबूती, पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article