-->
उर्स से पहले प्रशासन अलर्ट: DM और SSP ने किया इस्लामिया मैदान का निरीक्षण

उर्स से पहले प्रशासन अलर्ट: DM और SSP ने किया इस्लामिया मैदान का निरीक्षण


बरेली रूबरू बरेली। बरेली,उर्स ए रज़वी के सम्बद्ध में आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रशासनिक अमले के साथ उर्स स्थल इस्लामिया मैदान का बारीकी से निरीक्षण किया। 


मंच,शौचालय,पानी,वॉच टॉवर,बैरीकेडिंग आदि को देखा। मैदान में मौजूद नगर आयुक्त संजीव मौर्य को सभी काम समय से कराने के निर्देश दिए। दरगाह पदाधिकारियो में प्रकाश,सफाई,पेयजल,सीवर से संबंधित समस्या बताई। इसके अलावा उर्स स्थल के प्रवेश व निकास के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गेट देखे। लंगर की व्यवस्था देखी। 
उसके बाद बिहारीपुर चौकी में जिलाधिकारी व कप्तान ने दरगाह पदाधिकारियों के साथ कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। लंगर के आसपास सफाई व्यवस्था व चादरों के जुलूस के संबंध में हाजी जावेद खान,नासिर कुरैशी,अजमल नूरी,शाहिद नूरी से जानकारी ली। दरगाह से जुलूस लाने वाले से अपील की गई कि वो जुलूस में डीजे का इस्तेमाल न करे। 


जुलूस अपने तय शुदा रास्तों से दरगाह लाए। लंगर कमेटिया साफ सफाई का खास ख़्याल रखे। दरगाह की ओर से ताहिर अल्वी,मंज़ूर रज़ा,परवेज़ नूरी, औरंगजेब नूरी,नईम नूरी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिख,पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान समेत नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

0 Response to "उर्स से पहले प्रशासन अलर्ट: DM और SSP ने किया इस्लामिया मैदान का निरीक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article