-->
1500 रजाकारों के हाथों में होगी उर्स की कमान। जायरीन की मदद के लिए दरगाह,इस्लामिया मैदान समेत सभी प्वाइंटों की संभालगे व्यवस्था।

1500 रजाकारों के हाथों में होगी उर्स की कमान। जायरीन की मदद के लिए दरगाह,इस्लामिया मैदान समेत सभी प्वाइंटों की संभालगे व्यवस्था।


बरेली रूबरू बरेली,उर्स-ए-रज़वी में दुनिया भर से शिरकत के लिए बड़ी संख्या में जायरीन की आमद के मद्देनजर दरगाह की ओर से तैयारियां अंतिम चरण पर है। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने 1500 रजाकारों की टीम गठित की है जो उर्स के दौरान 24 घंटे मुस्तैदी के साथ सभी व्यवस्था संभालेगे। पूरी टीम सय्यद आसिफ मियां के नेतृत्व में काम करेगी। सय्यद आसिफ मियां ने सभी की जिम्मेदारिया तय कर दी है। ताकि उर्स सकुशल सम्पन्न कराया जाए। 

       

दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सभी रजाकारों की 8-8 घंटे की शिफ्टों में ड्यूटीलगाई गई है। जो तीनों दिन 24 घंटे मुस्तैदी से जायरीन की खिदमत को अंजाम देंगे। टीमें दरगाह परिसर,उर्स स्थल इस्लामिया,रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट,रोडवेज,कुतुबखाना चौराहा,चौपला चौराहा,किला,बिहारीपुर,नावेल्टी चौराहा,कुमार सिनेमा,अय्यूब खान चौराहा पर मौजूद रहेंगी। 

सभी को सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने परिचय पत्र सौंप दिए है। मंच की जिम्मेदारी मुफ्ती अकिल रज़वी,मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी,मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी,मुफ्ती अय्यूब नूरी आदि की निगरानी में दुनियाभर के उलेमा  तकरीर करेंगे। संचालन कारी यूसुफ रज़ा संभली,उर्स निगरा राशिद अली खान,औरंगज़ेब नूरी,ताहिर अल्वी,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,शाहिद नूरी,शान रज़ा,प्रशासनिक व्यवस्था हाजी जावेद खान,मीडिया नासिर कुरैशी, दरगाह परिसर व मज़ार शरीफ की व्यवस्था अब्दुल माजिद की टीम संभालेगी। इसके अलावा नगर निगम हाजी अब्बास नूरी,मंज़ूर रज़ा व नईम रज़ा,रज़ा फोर्स युनुस गद्दी,लंगर मुजाहिद रज़ा,कार्यालय पूछताछ अब्दुल वाजिद नूरी,इशरत नूरी,उर्स का लाइव ऑनलाइन ऑडियो प्रसारण रोमान खान,सुहैल रज़ा,सऊद रज़ा के जिम्मे रहेंगे। 

    


इसके अलावा तारिक सईद,आलेनबी,सय्यद माजिद,सय्यद एजाज़,ज़ोहेब रज़ा,फारूक खान,काशिफ रज़ा,सबलू अल्वी,नाज़िम रज़ा,मोहसिन रज़ा,हाजी शरिक नूरी,हाजी शकील नूरी,हाजी फय्याज नूरी,अजमल रज़ा,समी रज़ा,आदिल रज़ा,मुस्तकीम नूरी,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,इरशाद रज़ा,गौहर खान,हसीन खान,रफ़ी रज़ा,साकिब रज़ा,जीशान कुरैशी,अयान कुरैशी,तनवीर रज़ा,आरिफ नूरी,जावेद खान,सय्यद रजब अली,हाजी शरिक नूरी, शारिक बरकाती,हाजी अज़हर बेग संचार,विद्युत,पंडाल,ट्रैफिक,रेलवे आदि व्यवस्था संभालने का जिम्मा दिया गया है। 

      

उधर दरगाह पर चादर का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सज्जादानशीन की अपील पर अमल करते हुए रहपुरा चौधरी से 108 फूलों की डलियों का जुलूस बिना डीजे के समी रज़ा,अजमल रज़ा,हाजी नदीम,जाहिद रज़ा,इशरत नूरी के नेतृत्व में दरगाह पहुंचा। सभी ने मुल्क व मिल्लत की खुशहाली की दुआ की। 



     

कल 02 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक विशाल हेल्थ कैंप सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सरपरस्ती में हसीन मियां शादी हाल ईदगाह गेट हुसैन बाग में लगेगा। जिसमें मुफ्त परामर्श,मुफ्त दवाइयाँ,खून की जांच,मुफ्त ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। कैंप का आयोजन मोहसिन हसन खान सदर मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से लगेगा। उन्होंने शहर के सभी मजहबों के लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। 



0 Response to "1500 रजाकारों के हाथों में होगी उर्स की कमान। जायरीन की मदद के लिए दरगाह,इस्लामिया मैदान समेत सभी प्वाइंटों की संभालगे व्यवस्था।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article