-->
पीडीए महापंचायत में 700 महिलाओं को शाल प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओ से किया सम्मानित

पीडीए महापंचायत में 700 महिलाओं को शाल प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओ से किया सम्मानित


बरेली रूबरू बरेली। बेटी दिवस के अवसर पर महिलाओं की पीडीए महपंचायत
 में करीब 700 महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सुभाषनगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में पंचायत में काफी भीड़ रही। बरेली सीट से सपा टिकट पर पिछला विधान सभा चुनाव लड़ चुके नगर निगम में पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पंचायतों का उद्देश्य समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के साथ- साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए आगे लाना है। राजेश अग्रवाल ने कहा कि बेटियां और महिलाएं समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान के बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है।


कार्यक्रम में वेटी दिवस के अवसर पर भारती चौहान, जैनब फातिमा, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी, एडवोकेट मनीषा सक्सेना, बीना गौतम, दीप्ति पांडे, शांति सिंह, दीपा जेम्स, कमलेश ठाकुर, पल्लवी सक्सेना, रेनू वाल्मीकि, गीता राणा और महलका कुरैशी को बेटी दिवस पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन सुरेन्द्र सोनकर ने किया। कार्यक्रम में दिनेश यादव, जितेंद्र मुंडे, शेर सिंह गंगवार, रविन्द्र यादव, राजेश मौर्या, मोहित सक्सेना, सिंपल कन्नौजिया, गरु प्रसाद काले, रोहित राजपूत, सौरभ यादव, तोष पाल कुर्मी समेत प्रमुख सपा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "पीडीए महापंचायत में 700 महिलाओं को शाल प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओ से किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article