-->
सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक महोत्सव 13 से 24 नवम्बर तक

सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक महोत्सव 13 से 24 नवम्बर तक

निर्भय सक्सेना
बरेली रूबरू बरेली। श्री सनातन धर्म मन्दिर के वर्ष 2027 में मंदिर निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव वर्ष (हीरक वर्ष) के रूप में मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक मास में भव्य धार्मिक आयोजन किये जायेगें। 

इस अमृत महोत्सव का विश्राम  कार्तिक पूर्णिमा 2027 में होगा। इस वर्ष सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक महोत्सव 13 नवम्बर से 24 नवम्बर 2026 तक प्रतिदिन सायं 07ः30 बजे से हरि इच्छा तक मनाया जाएगा।                

स्मरण रहे सनातन मंदिर की स्थापना सन् 1952 में पाकिस्तान से आये हुये पंजाबी समाज के विस्थापितों के लिये एक शरणार्थी कालोनी स्थापित की गयी थी जिसे उस समय रिफ्यूजी कालोनी के नाम से जाना जाता था, बाद में यह पंजाबी कालोनी माॅडल टाऊन के नाम सें प्रसिद्ध हुई। उस समय एक छोटे से कमरे में मंदिर की स्थापना स्वर्गीय पंडित शालिग्राम शर्मा के द्वारा की गयी थी।


धीरे धीरे समाज सुदृढ़ एवं सम्पन्न होता गया तथा मंदिर का विकास होता रहा। वर्ष 1996 में मन्दिर का पुर्ननिर्माण किया गया एवं सभी विग्रह अत्यधिक सुंदर एवं भव्यरूप से स्थापित किये गये। 
अब वर्ष  2027 में मंदिर निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण हो जायेंगें। 2027 वर्ष को अमृत महोत्सव वर्ष (हीरक वर्ष) के रूप में मनाया जायेगा इसके अंतर्गत प्रत्येक मास में भव्य धार्मिक आयोजन किये जायेगें और इस अमृत महोत्सव का विश्राम बहुत ही विशाल रूप से कार्तिक पूर्णिमा 2027 को किया जायेगा।


श्री सनातन धर्म मन्दिर में कार्तिक मास में पूरे माह विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इसके अन्तर्गत प्रातः 05 बजे प्रतिदिन शालिग्राम जी के विग्रह को पंचामृत से अभिषेक कर उनकी 20 विशेष आरतियों से उनकी पूजा अर्चना की जाती है एवं सत्संग किया जाता है। 08 बजे मंगला आरती के साथ उस दिन के प्रातःकालीन सत्र का प्रसादी केे साथ विश्राम होता है। यह परम्परा पाकिस्तान से ही चली आ रही है तथा बरेली में मन्दिर की स्थापना से लेकर आज तक मन्दिर के भक्तों के द्वारा प्रत्येक वर्ष चली आ रही है।


श्री सनातन धर्म मंदिर, माॅडल टाऊन बरेली गत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी कार्तिक महोत्सव बहुत धूम धाम से दिनांक 13 नवम्बर से 24 नवम्बर 2026 तक प्रतिदिन सायं 07ः30 बजे से हरि इच्छा तक मना रहा है। जिसके अन्तर्गत 13 नवम्बर को महा संकीर्तन मंदिर महिला मण्डल एवं पुरूष मण्डल के द्वारा होगा। 


14 नवम्बर को एक शाम ठाकुर ठकुरानी के नाम, भैया यशु बजाज एवं भैया लवी बहल (बांके बिहारी क्लब, जगराओं पंजाब) द्वारा होगी। 15 नवम्बर को एक शाम राधा रानी के नाम, श्री कपिल भार्गव (उत्तराखण्ड) द्वारा की जायेगी। 16 नवम्बर को एक शाम श्री खाटू बाबा के नाम, भजन प्रवाहक श्री कुमार गिरिराज शरण जी (जयपुर) द्वारा होगी। 17 नवम्बर से 23 नवम्बर श्रीमत भागवत कथा, स्वामी वरूण दास जी महाराज (वृन्दावन धाम) के मुखारबिन्द से होगा। श्रीमत भागवत कथा से पूर्व 17 नवम्बर को 101 कलश यात्रा सायं 04 बजे श्री रामायण मंदिर माधोबाड़ी से चलकर माॅडल टाऊन भ्रमण करते हुये कथा स्थल पर विश्राम करेगी। 24 नवम्बर को दोपहर 12 बजे धार्मिक सेवा समिति द्वारा संकीर्तन एवं कार्तिक महोत्सव का विश्राम 12ः30 से 03ः30 तक प्रभु के भण्डारे के साथ होगा



इस बार प्रतिदिन कथा विश्राम से पूर्व 20 मिनट का समय आरक्षित किया गया है जिसमें जिज्ञासु भक्तगण अपने जीवन को और अधिक सरल एवं सार्थक कैसे बनाये, इस पर पूज्य कथा वाचक जी द्वारा भक्तगणों के प्रश्नों का समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर संरक्षक तिलक राज दुसेजा, डा के एमअरोरा, कवल नयन सपरा, अध्यक्ष राकेश नरूला, रजनीश चान्दना, बृज मोहन कक्कड़, जनक राज अरोरा, उमेश धमीजा, सुनील बांगा अमित पाल, पुनीत अरोरा, पवन चान्दना, अंकित सबलोक, संजीव मुखर्जी, विशाल भसीन आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक महोत्सव 13 से 24 नवम्बर तक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article